फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party protested against ED arrest of CM Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Arrest: सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन, ये मेट्रो स्टेशन बंद; जाम से परेशान लोग

Fri, 22 Mar 2024 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:12 PM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। आम आदमी के इस विरोध प्रदर्शन का असर यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party protested against ED arrest of CM Arvind Kejriwal
delhi traffic - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई। शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के आईटीओ इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग की। सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


आईटीओ मेट्रो स्टेशन को किया बंद
वहीं, डीएमआरसी ने पुलिस के कहने पर लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के अलावा आईटीओ मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद कर दिया है। आईटीओ चौक पर रास्ता बंद होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होली घर जाने वाले और खरीदारी के लिए निकले लोग भी जाम में फंस गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान भारद्वाज ने कहा कि यह पूरी गुंडागर्दी है। अरविंद केजरीवाल को घरवालों को नजरबंद किया गया है। उनके परिवार से किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। केजरीवाल की मां एक दिन पहले अस्पताल से आईं थीं। उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे रोका जा रहा है। 



शहजाद पूनावाला ने 'आप' पर बोला हमला
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'मैं आप के अलग-अलग नेताओं का वक्तव्य सुना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंसान नहीं एक विचार हैं तो ये विचार नहीं ये राजनीति का दुराचार है और राजनीति में दुष्प्रचार है। इसमें विचार ये है कि वे करेंगे जमके भ्रष्टाचार और कोर्ट की कार्रवाई होगी तो हम अत्याचार-अत्याचार चिल्लाएंगे, खेलेंगे विक्टिम कार्ड। मैं आप नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या कोर्ट लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है? आज इनके विचार बदल गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed