{"_id":"5baa1af0867a55787b027e1c","slug":"aam-aadmi-party-mp-sanjay-singh-will-challenge-rafale-deal-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल की खरीद के सौदे को अदालत में चुनौती देंगे आप सांसद संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल की खरीद के सौदे को अदालत में चुनौती देंगे आप सांसद संजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने लड़ाकू विमान राफेल की खरीद के सौदे में कथित अनियमितताओं का हवाला देते हुए कहा है कि वह इस सौदे को उच्चतम न्यायालय मे चुनौती देंगे।
सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि अदालत में याचिका दायर करने के पहले वह रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को अपने वकीलों के माध्यम से कानूनी नोटिस भेज रहे हैं। इसमें उनसे पूछा गया है कि राफेल विमान की खरीद से जुड़े तथ्यों की गलत जानकारी देकर देश को गुमराह क्यों किया गया।
सिंह ने कहा कि नोटिस का तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि सीतारमण से इस सौदे में उद्योगपति अनिल अंबानी की कम्पनी रिलायंस डिफेंस को ऑफसेट पार्टनर बनाने का भी कारण पूछा गया है।
विज्ञापन
क्योंकि सरकार की अपनी ही रक्षा खरीद नीति 2013 में किसी रक्षा सौदे में सिर्फ योग्य उत्पादक कंपनी को ही ऑफसेट पार्टनर बनाने की अनिवार्यता का स्पष्ट उल्लेख है। वहीं, अंबानी की कंपनी के पास रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में कोई अनुभव नहीं है।

सिंह ने कहा कि याचिका में अदालत से सरकार द्वारा 23 मार्च 2016 को किए गए राफेल सौदे को रद्द कर उसी पुराने सौदे को बहाल करने की मांग करेंगे जिसमें रक्षा उत्पाद कंपनी एचएएल को शामिल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने उद्योगपति अनिल अम्बानी की कम्पनी रिलायंस डिफेंस को लाभ पहुंचाने के लिए पुराने सौदे को रद्द कर नया सौदा किया है।
कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की ओर से इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग करने के सवाल पर आप सांसद ने कहा ‘‘जेपीसी के गठन के लिये संसद का अगला सत्र आहूत होने का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुये हमने उच्चतम न्यायालय की निगरानी में इस सौदे की जांच कराने के लिए अदालत का रुख करने का फैसला किया है।
इनपुट-(भाषा)