फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party MLA Abdul Rehman resigned from the party primary membership

केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप: दिल्ली चुनाव से पहले 'आप' को झटका, विधायक अब्दुल रहमान ने थामा कांग्रेस का हाथ

Tue, 10 Dec 2024 10:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Dec 2024 10:30 PM IST
सार

उन्होंने मुस्लिमों को लेकर आरोप लगाया है कि पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया, अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party MLA Abdul Rehman resigned from the party primary membership
कांग्रेस में शामिल हुए आप के अब्दुल रहमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सीलमपुर से विधायक अब्दुल रहमान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुस्लिमों को लेकर आरोप लगाया है कि पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया, अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की। इंसाफ और हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद ही अब्दुल रहमान कांग्रेस में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


कांग्रेस का हाथ थामने के बाद अब्दुल रहमान ने कहा कि जब आप बनी थी तो उसमें कई चीजें थीं, जैसे समानता और सभी धर्मों को साथ लेकर चलना। लेकिन, पार्टी ऐसा नहीं कर रही है। जब ताहिर हुसैन की बात आई तो पार्टी ने उसे 6 साल के लिए निलंबित कर दिया लेकिन, जब नरेश बाल्यान की बात आई, जिसे गैंगस्टरों से संबंध रखने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो पार्टी प्रमुख ने कुछ नहीं कहा। जब संभल में पांच युवकों की हत्या हुई, तो पार्टी प्रमुख ने कुछ नहीं कहा। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गया। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरे दिल से निभाऊंगा।
विज्ञापन

अब्दुल रहमान ने अपने इस्तीफे में लिखा है, यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में जिस तरह से मुसलमानों और अन्य वंचित समुदायों की उपेक्षा की गई है। उसके बाद यह मेरा नैतिक कर्तव्य बन गया है। 

मुसलमानों के प्रति पार्टी की बेरुखी 
पार्टी की स्थापना के समय मैंने इसे एक ऐसी पार्टी माना था, जो धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उछकर जनता की सेवा करेगी। लेकिन बीते वर्षों में आम आदमी पार्टी ने बार-बार यह साबित किया है कि वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और जब किसी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की बात आती है, तो पार्टी चुप्पी साध लेती है। 

विज्ञापन

दिल्ली दंगों के समय आपकी सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक रहा। दंगे के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए न कोई ठोस कदम उठाए गए, न ही कोई सहानभूति प्रकट की गई। झूठे आरोपों में फंसाए गए हमारे साथी ताहिर हुसैन को न पार्टी ने सिर्फ निष्कासित किया, बल्कि उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed