फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party launched desh ki baat program in delhi

आम आदमी पार्टी का ‘देश की बात’ कार्यक्रम लांच, सभी विधानसभा में होगा आयोजन

Sun, 15 Jul 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party launched desh ki baat program in delhi

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को ‘देश की बात’ कार्यक्रम लांच किया। अब से हर सप्ताह इस कार्यक्रम का आयोजन सभी विधानसभाओं में होगा। 

विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं व उनसे सहानुभूति रखने वाले आम लोगों को हर दिन बदलते राष्ट्रीय मसलों के प्रति पार्टी जागरूक करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी की योजना दिल्ली में ऐसे मंझे हुए कार्यकर्ता तैयार करने की है, जिनकी न सिर्फ दिल्ली के मसले में पकड़ हो, बल्कि देश-दुनिया में बदलते सियासी घटनाक्रमों पर भी इनकी बारीक निगाह बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मकसद से पिछले दिनों आप ने रणनीतिक तौर पर एक योजना तैयार की। इसके तहत सबसे पहले हर विधानसभा में से सियासी समझ रखने वाले 140 कार्यकर्ताओं का चयन कर करीब 15 दिन पहले तीन दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। 

Aam Aadmi Party launched desh ki baat program in delhi
फाइल फोटो

इसमें शामिल लोगों को सियासी विशेषज्ञों की मदद से प्रशिक्षित किया गया। देश-दुनिया के सियासी घटनाक्रमों तक पहुंच बनाने और पार्टी लाइन पर रहते हुए अपनी बात आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई।

कार्यशाला से निकले लोगों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में देश की बात कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का जिम्मा दिया। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम लांच किया गया है।

इसके तहत हर सप्ताह प्रदेश स्तर पर एक मसले की पहचान की जाएगी। साप्ताहिक आयोजनों में इस मसले पर तीन-चार वक्ता अपनी-अपनी विधान सभाओं में चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर होने वाली बैठकों में पार्टी कार्यकर्ता व आप से सहानुभूति रखने वाले लोग शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed