फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party claims that BJP has given an application to cancel the vote of AAP MP Sanjay Singh's wife

AAP का बड़ा दावा: BJP ने संजय सिंह की पत्नी का वोट काटने का किया आवेदन, नई दिल्ली विधानसभा में रहता है परिवार

Sun, 29 Dec 2024 02:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Dec 2024 02:19 PM IST
सार

संजय सिंह ने कहा कि मेरी धर्मपत्नी अनीता सिंह पूर्वांचल की रहने वाली हैं और भाजपा वालों ने इनका वोट कटवाने की एप्लीकेशन दो बार दी है। भाजपा हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह चुनावी घोटाला करके दिल्ली में भी चुनाव जीतना चाहते हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party claims that BJP has given an application to cancel the vote of AAP MP Sanjay Singh's wife
AAP का बड़ा दावा, BJP ने संजय सिंह की पत्नी का वोट काटने का किया आवेदन - फोटो : x/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह का वोट काटने का आवेदन दिया है। बता दें कि संजय सिंह का परिवार नई दिल्ली विधानसभा में रहता है।

विज्ञापन

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि संसद में मैंने भाजपा द्वारा यूपी, बिहार और झारखंड के पूर्वांचल समाज के लोगों के वोट कटवाने की बात कही और इसे जेपी नड्डा ने माना भी। अब भाजपा ने मेरी धर्मपत्नी अनीता सिंह का जोकि नई दिल्ली विधानसभा की वोटर हैं, उनका वोट कटवाने की एप्लीकेशन दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि मेरी धर्मपत्नी अनीता सिंह पूर्वांचल की रहने वाली हैं और भाजपा वालों ने इनका वोट कटवाने की एप्लीकेशन दो बार दी है। भाजपा हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह चुनावी घोटाला करके दिल्ली में भी चुनाव जीतना चाहते हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी से मैं पूछना चाहता हूं कि पूर्वांचल की रहने वाली मेरी धर्मपत्नी क्या रोहिंग्या घुसपैठिया हैं, जो उनका वोट काटने की एप्लीकेशन दी गई है?

विज्ञापन

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी हार मानकर, बेईमानी पर उतर आई है। दिल्ली में भाजपा के पास ना ही उम्मीदवार हैं और ना ही मुख्यमंत्री का चेहरा है। अब भाजपा बेईमानी करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, वो वोट कटवाने की साजिश रच रही है। 

दिल्ली के पूर्वी सीएम ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा की वोट कटवाने की गंदी साजिश हुई पकड़ी गई है। 15 दिनों में भाजपा ने हजारों वोट कटवाने की एप्लीकेशन दी है।  मतदाताओं के वोट कटवाकर भाजपा लोगों से उनके देश के नागरिक होने का अधिकार छीन रही है। जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाये तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाये जा रहे हैं। भाजपा बाहर से लोगों को ला रही है, जिनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली में इन तीन हथकंडों म आदमी पार्टी के वोट कटवाकर, वोट बनवाकर , पैसों से वोट खरीदकर चुनाव जीतना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed