{"_id":"5d0991668ebc3e7fb471a6b1","slug":"aam-aadmi-party-claimed-90-8-percent-people-favor-the-free-ride-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त यात्रा: योजना के पक्ष में 90.8 फीसदी लोग, आम आदमी पार्टी ने किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त यात्रा: योजना के पक्ष में 90.8 फीसदी लोग, आम आदमी पार्टी ने किया दावा
Wed, 19 Jun 2019 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की मेट्रो व बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने की प्रस्तावित योजना पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बीते दस दिन में रायशुमारी कराई है।पार्टी का दावा है कि 90.8 फीसदी लोगों ने योजना के पक्ष में अपनी राय दी है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, प्रस्तावित मुफ्त यात्रा योजना के बारे में तैयार सर्वे रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर सरकार आगे की रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
गोपाल राय ने बताया कि प्रस्तावित योजना का एलान होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया था। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के विधायकों, पार्षदों और आप की महिला विंग को योजना पर लोगों से प्रतिक्रिया लेने के लिए शहर भर में बैठकें करने का निर्देश दिया। सात जून से बैठकों का दौर शुरू हुआ। पिछले दस दिन में पार्टी ने प्रस्ताव पर आम लोगों की राय पता करने की बड़ी कवायद की।
विज्ञापन
गोपाल राय के मुताबिक, 8 जून से 17 जून के बीच आप ने सर्वे कर महिलाओं से बातचीत की। इसमें खासतौर से झुग्गी-बस्तियों, अनधिकृत कॉलोनियों, हाउसिंग सोसाइटियों, फ्लैटों सहित समाज के लोगों के साथ करीब 1,120 बैठकें कीं।
बैठकों में करीब 71,552 लोगों से चर्चा हुई। इसमें से 64,972 लोगों ने योजना के समर्थन में अपनी राय दी। इस लिहाज से करीब 90.8 फीसदी लोग योजना के पक्ष में खड़े हैं।