{"_id":"692c0175a1c9c05ad5092b06","slug":"a-youth-was-attacked-in-kalkaji-area-2025-11-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Attack: कालकाजी इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला, ब्लेड और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Attack: कालकाजी इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला, ब्लेड और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार; अस्पताल में भर्ती
Sun, 30 Nov 2025 02:04 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:04 PM IST
सार
दक्षिण दिल्ली के कालकाजी स्थित डीडीए फ्लैट्स में दो-तीन अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में युवक पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके में डीडीए फ्लैट्स में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। दो से तीन हमलावरों ने ब्लेड और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना स्थल पर काफी खून बिखरा हुआ दिखा।
विज्ञापन
यह घटना कालकाजी के डीडीए फ्लैट्स में हुई। दो-तीन अज्ञात हमलावर अचानक युवक पर टूट पड़े और उसे ब्लेड व चाकू से बुरी तरह पीटा। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
आया नगर में 52 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर हत्या
वहीं दूसरी तरफ रविवार सुबह थाना एफपी बेरी में पुलिस को आया नगर में गोलीबारी और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान रतन पुत्र लेखी राम के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त आया नगर इलाके में गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने पर, पुलिस को रतन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, जिसके शरीर पर गोलियों के निशान थे।