{"_id":"6939935d14da1f0adc0996a6","slug":"a-young-woman-riding-a-scooter-was-crushed-to-death-by-a-tractor-loaded-with-bricks-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-115726-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्कूटी सवार युवती को ईंट से भरे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्कूटी सवार युवती को ईंट से भरे ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शिव विहार के पास बुधवार दोपहर हुआ हादसा
-दुर्घटना के समय युवती अपने पिता के साथ स्कूटी से लौट रही थी घर, वारदात के बाद फरार हुआ चालक
-पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू
-आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस कर रही मामले की छानबीन
-क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार की दोपहर स्कूटी पर पिता के साथ घर लौट रही एक युवती को ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचल दिया। हालांकि पिता को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद आरोपी मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
छात्रा की पहचान निधि (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4.37 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि जौहरीपुर नाला व शिव विहार तिराहे के पास एक हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व स्कूटी पड़ी मिली। वहीं पास में एक युवती का शव भी बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि ट्रैक्टर चालक यूपी की ओर से शिव विहार आया था। स्कूटी सवार विनोद अपनी बेटी निधि को लेकर घर जा रहे थे। इस बीच ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूटी को टक्कर मार दी। पिता के साथ स्कूटी पर बैठी निधि एक ओर गिरी और ट्रॉली का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया।