युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर करने लगा अश्लील हरकत
सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ अशलील हरकत करने पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक किशोरी को जबरन बाइक पर बिठाया और अशलील हरकतें करने लगा।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 31 इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार की रात को वह अपनी मां के साथ घर में सो रही थी।
रात को अचानक बिजली गुल हो जाने के कारण उसे गर्मी लगने लगी। तभी उसने घर का दरवाजा खोल दिया और बाहर टहलने लगी। इस बीच पड़ौस में रहने वाला विकास नामक युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंच गया।
बाइक पर नहर किनारे लेकर गया
आरोपी आते ही उसे जाने से मारने की धमकी देने लगा। विकास ने उसे डरा धमका कर अपनी बाइक में बैठा लिया और वहां से चल पड़ा।
वह नहर किनारे स्थित एक सुनसान जगह पर उसे ले गया। जहां जाते ही आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ दुराचार करने का प्रयास करने लगा।
लेकिन वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट गई और भाग कर अपने घर पहुंच गई। उसने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।