{"_id":"674b2b4e937d10066f0d48c6","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-in-a-dispute-over-a-minor-issue-in-mundka-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मामूली बात पर विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, छह आरोपियों को हरिद्वार से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मामूली बात पर विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, छह आरोपियों को हरिद्वार से किया गिरफ्तार
Sat, 30 Nov 2024 08:42 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:42 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लकी उर्फ काला, कपिल देव, आशीष उर्फ बर्गर, आसिफ उर्फ चिद्दी, आकाश उर्फ सचिन और प्रिंस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंडका इलाके में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन युवकों ने एक युवक की चाकू से ताबड़ताेड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी छह आरोपियों की पहचान कर उन्हें हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लकी उर्फ काला, कपिल देव, आशीष उर्फ बर्गर, आसिफ उर्फ चिद्दी, आकाश उर्फ सचिन और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मुंडका थाना पुलिस को बक्करवाला इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि घायल भरत को परिवार वाले पास के अस्पताल में लेकर गए हैं जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि भरत बक्करवाला इलाके में रह रहा था। कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। बुधवार को उनकी किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपियों ने उसे घेरकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर ली। सभी के घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह अपने घर से फरार थे।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि सभी उत्तराखंड के हरिद्वार भाग गए हैं। पुलिस टीम ने हरिद्वार पहुंचकर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मृतक इलाके में दबंगई करता था। अकसर उन लोगों के साथ मारपीट करता था। जिसका बदला लेने के लिए सभी ने योजना बनाई और बुधवार को उसकी पिटाई की और इसी दौरान चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।