फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was murdered for opposing his wife's divorce

Delhi NCR News: पत्नी से बदलसूकी केे विरोध पर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
- सीमापुरी की वारदात, पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके मामा को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद
विज्ञापन

-मृतक था सीमापुरी थाने का घोषित बदमाश, मृतक के खिलाफ पहले से 12 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीमापुरी इलाके में सोमवार रात पत्नी से बदसलूकी का विरोध करने पर एक युवक की चाकू और चापड़ से वारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक पर सात-आठ बार चाकू और चापड़ से वार किए। गंभीर हालत में पीड़ित अकबर अली (29) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात को ही मुख्य आरोपी मुस्लिन (18) और इसके मामा मोहिबुल को गिरफ्तार कर लिया।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अकबर सीमापुरी थाने का घोषित बदमाश था। उसके खिलाफ 12 मामले में दर्ज थे, जिनमें हत्या के प्रयास के दो मामले समेत अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि सोमवार रात करीब 11.56 बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली। छानबीन में पुलिस को पता चला कि कुछ लोगों ने अकबर नामक युवक पर चाकू और चापड़ से हमला कर दिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां पर अकबर की पत्नी फरीन मिली। उसने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक मुस्लिन उसके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने फरीन की पिटाई कर दी। अकबर पत्नी को बचाने आया तो आरोपी मुस्लिन उससे भी झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मुस्लिन के बुलाने पर उसका मामा मोहिबुल आ गया है। दोनों ने मिलकर अकबर अली पर हमला कर दिया। अकबर के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी मौके से भाग गए। अस्पताल ले जाने पर अकबर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अकबर की पत्नी फरीन के बयान पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed