फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was killed in a dispute over a girl at Oyo Hotel in Mohan Garden

लड़की के चक्कर में गई जान: होटल में बुलाया, बढ़ा विवाद...कड़े से सिर पर किया वार; मृतक कर रहा था SSC की तैयारी

Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jul 2024 11:02 PM IST
सार

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक युवक के सिर पर कड़े से हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक और आरोपी के बीच लड़की को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
A young man was killed in a dispute over a girl at Oyo Hotel in Mohan Garden
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

मोहन गार्डन इलाके में लड़की को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर कड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त पवन के रूप में हुई है। वह उत्तम नगर स्थित एक संस्थान से एसएससी की कोचिंग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। दोनों मूलत: गुरुग्राम के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोहन गार्डन थाना पुलिस को एक ओयो होटल में झगड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां एक युवक को लहूलुहान हालत में देखा।
विज्ञापन


पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट थी। उसके पास से मिले दस्तावेज से मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई। मौके पर छानबीन करने पर पता चला कि शाम करीब चार बजे गौरव नाम का युवक पवन को लेकर ओयो होटल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद गौरव ने पवन के सिर पर अपने हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच करने के बाद आरोपी को एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।


छानबीन करने पर पता चला कि पवन मूलत: गुरुग्राम का रहने वाला था और उत्तम नगर में पीजी में रहकर एक संस्थान से एसएससी की कोचिंग ले रहा था। वहीं आरोपी गौरव भी गुरुग्राम का रहने वाला है। पवन की एक युवती से दोस्ती थी। इसको लेकर पवन का गौरव से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम गौरव बातचीत करने के लिए पवन को लेकर होटल पहुंचा था। जहां कहासुनी होने पर उसने कड़ा से उसपर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि फिलहाल गौरव से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed