फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was beaten to death in Delhi Jagatpuri area

Delhi: बहन से बात करने से नाराज युवक ने प्रेमी की हत्या की, दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Mon, 21 Oct 2024 02:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Oct 2024 02:41 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मारपीट में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
A young man was beaten to death in Delhi Jagatpuri area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगतपुरी इलाके में बहन से बात करने से नाराज एक युवक ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को पीटकर अधमरा कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। उसके बाद घायल युवक के पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मारपीट में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त जगतपुरी निवासी अर्पित उर्फ गोलू (21) के रूप हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जगतपुरी पुलिस को शुक्रवार को एक युवक की पिटाई किए जाने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि छह सात लड़कों ने मिलकर उनके साले की पिटाई कर दी है। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद अर्पित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार वाले उसे लेकर घर चले गए। शनिवार सुबह करीब चार बजे अर्पित ने पेट में दर्द हुआ। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि अर्पित एक आरोपी ध्रुव की बहन से बातचीत करता था जिससे वह नाराज था। अर्पित को सबक सिखाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अर्पित की पिटाई कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी ध्रुव, नीशू व रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed