{"_id":"66e28a20f67926cd5a00c96e","slug":"a-young-man-killed-a-woman-by-stabbing-her-with-a-knife-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime News: युवक ने भाभी की चाकू गोदकर की हत्या, उसके बाद आत्महत्या का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime News: युवक ने भाभी की चाकू गोदकर की हत्या, उसके बाद आत्महत्या का किया प्रयास
Thu, 12 Sep 2024 11:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:58 AM IST
सार
कापस हेड़ा इलाके में एक युवक ने बुधवार रात अपनी भाभी की चाकू गोदकर हत्या कर दी और खुदकुशी का प्रयास किया। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक घायल अवस्था में मिला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कापसहेड़ा में बुधवार देर रात कहासुनी होने पर देवर ने चाकू से गोदकर भाभी की हत्या कर दी और खुदकुशी का प्रयास किया। बृहस्पतिवार सुबह युवक बिजवासन रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका है कि युवक ट्रेन के चपेट में आने से घायल हुआ है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में देवर-भाभी में अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। रात में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। बुधवार देर रात 10:38 बजे कापसहेड़ा थाना पुलिस को महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि 28 साल की महिला पति और देवर के साथ रहती थी।
विज्ञापन
महिला निजी कंपनी में रिसेप्शनिस्ट थी, जबकि पति और देवर ई-कॉमर्स कंपनी में काम करते हैं। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस बीच सुबह 8:30 बजे दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन थाना पुलिस को बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक के घायल होने की जानकारी मिली। आशंका है कि भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुदकुशी की कोशिश की और ट्रेन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन