फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man attacked his wife with a pan in Delhi s Jaitpur area and killed her

पत्नी से हैवानियत: पति ने अवैध संबंधों के शक में तवे से किया हमला, दस वार में अचेत हो गिर पड़ी हसीना, इस बात पर होता था झगड़ा

Thu, 30 Jun 2022 08:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Jun 2022 08:32 PM IST
सार

दिल्ली में दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर में एक युवक ने पत्नी पर तवे से ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जैतपुर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी तलाश शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
A young man attacked his wife with a pan in Delhi s Jaitpur area and killed her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में दक्षिण-पूर्व जिले के जैतपुर इलाके में बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने तवे से ताबड़तोड़ वार करके पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने तवे से पत्नी के सिर पर 10 से ज्यादा बार वार किए थे। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जैतपुर थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति की तलाश कर रही है। पति की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-ब्लाक जैतपुर निवासी हसीना (30) को सफदरजंग अस्पताल में मृत हालत में ले जाने की सूचना 29 जून को मिली थी। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता लगा कि महिला को शाकिर (फूफा) बुधवार सुबह दस बजे मृत हालत में अस्पताल लेकर गया था। पुलिस ने हसीना के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अवैध संबंधों के शक में रोज होता था दोनों में झगड़ा
पुलिस को जांच में पता लगा कि मूलरूप से बक्सर, बिहार निवासी सैयद पत्नी हसीना के साथ ई-ब्लाक, जैतपुर में रहता है। दोनों के चार बच्चे हैं। सैयद मजूदरी करता है। आरोपी हसीना पर संदेह करता था कि उसके किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन

बुधवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में सैयद ने हसीना के सिर पर तवे से हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक हसीना पर कई वार किए, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के बेटे रेहान ने इसकी सूचना शाकिर को दे दी। इसके बाद शाकिर हसीना को घायलावस्था में सफदरजंग अस्पताल ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed