फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman who went to defecate in field beaten to death with a stick in Bulandshahr

बुलंदशहर: खेत में शौच करने गई महिला की डंडे से पीटकर हत्या, लाश को घास से छिपाकर भाग गया था बाबूलाल

Sun, 13 Nov 2022 10:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर) Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Nov 2022 10:46 PM IST
सार

पूछताछ में बाबूलाल ने बताया कि वह खेत में शौच करने गया था। नेक्सी देवी ने उसको मना किया और वहां से भगाने लगी। गुस्से में आकर उसने डंडे से नेक्सी देवी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
A woman who went to defecate in field beaten to death with a stick in Bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खेत में शौच करने पर मना करने पर फतिहाबाद गांव में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने वृद्ध महिला को डंडे से पीटकर मार डाला। हत्या का आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। घटना की जानकारी उसके परिवार को हुई तो घर की महिलाओं ने शव को खेत में छिपाकर उसके ऊपर कटी हुई घास डाल दी।

विज्ञापन


बेटे कंचन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसकी मां नेक्सी देवी (65) पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेत की तरफ गई थी। शाम पांच बजे तक वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। देर रात खेत में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार शव को कटी हुई घास में नीचे छिपाया हुआ था। सिर में खून बह रहा था। 
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों ने बताया कि खेत में गांव निवासी बाबूलाल को देखा गया था। कंचन ने बाबूलाल और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ शिकारपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि सिर पर चोट के निशान मिले हैं। काफी खून बहने के कारण महिला की मौत हुई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर बाबूलाल और उसके परिवार की शीला, कमलेश व भूदेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बाबूलाल ने बताया कि वह खेत में शौच करने गया था। नेक्सी देवी ने उसको मना किया और वहां से भगाने लगी। गुस्से में आकर उसने डंडे से नेक्सी देवी पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी उसके परिवार को हुई तो उन्होंने आरोप से बचने के लिए शव को खेत में ही छिपाकर उसके ऊपर घास डाल दी।


मानसिक बीमार हैं वृद्धा के दो बेटे
ग्रामीणों ने बताया कि कंचन (40) और उसका छोटा भाई हरेंद्र पाल (30) मां के साथ ही फतिहाबाद में रहते थे। दोनों भाई मानसिक रूप से बीमार हैं। इस कारण दोनों की शादी नहीं हुई। दोनों कोई काम भी नहीं करते। मां ही कमाकर दोनों को खिला रही थी। तीसरा भाई विजेंद्र अपने परिवार के साथ अलग रहता है। मां की हत्या के बाद विजेंद्र ने दोनों भाइयों को अपने पास रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed