फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman was duped of lakhs of rupees in the name of investment; the accused was found to have links with a Chinese citizen.

Delhi NCR News: निवेश के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी के चीनी नागरिक से लिंक मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
शाहदरा पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को दबोचा, खाते में 50 लाख से अधिक का लेनदेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजिब दत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से आईफोन बरामद किया, जिसमें चीनी नागरिक से चैट और लिंक मिले हैं। जांच में आरोपी के बैंक खाते में 50 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन का पता चला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि शाहदरा निवासी शिखा गुप्ता सोशल मीडिया के जरिये कुछ लोगों के संपर्क में आई थीं। उन्हें विदेशी कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया गया। पीड़िता ने करीब 2.90 लाख रुपये निवेश किए। बाद में आरोपियों ने फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजकर विश्वास दिलाया और फिर अधिक पैसों की मांग करने लगे।
विज्ञापन

संदेह होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दी। जांच में पता चला कि ठगी की रकम एक निजी बैंक खाते में गई थी। पुलिस ने उस खाते से जुड़े मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जांच की। सुरागों के आधार पर टीम ने उत्तराखंड में छापेमारी कर पश्चिम बंगाल निवासी रजिब दत्ता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के फोन और खाते की जांच में सीधे चीनी नागरिक से संबंध मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे गिरोह के नेटवर्क और विदेशी कड़ी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed