फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman posing as a neighbor at GTB Hospital made off with an infant

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में पड़ोसी बनकर आई महिला दूधमुंहे बच्चे को ले उड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
पांच मिनट के लिए मां पानी लेने गई, लौटने पर बच्चा और महिला दोनों गायब मिले
विज्ञापन

मां को लगा गहरा सदमा, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल एक शातिर महिला ने मां के विश्वास का फायदा उठाकर उसके दूधमुंहे बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपी महिला ने खुद को पीड़िता का पड़ोसी बताकर पहले भरोसा जीता और फिर मौका पाकर बच्चे को लेकर चंपत हो गई। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़िता सलोनी अपने परिवार के साथ हर्ष विहार के सबोली विस्तार में किराए के मकान पर रहती हैं, जबकि उनका मायका या ससुराल नंद नगरी के सी-3 ब्लॉक में है। गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे सलोनी अपने मासूम बेटे (जिसे प्यार से लड्डू पुकारा जाता है) की तबियत दिखाने जीटीबी अस्पताल की एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) बिल्डिंग पहुंची थीं। जांच में खुलासा हुआ है कि जब सलोनी बेंच पर बैठी थीं तभी काले रंग का बुर्का पहने एक अज्ञात महिला उनके पास आकर बैठ गई। आरोपी महिला ने चालाकी से बातचीत का सिलसिला शुरू किया और खुद को पड़ोसी और परिचित बताकर महिला ने सलोनी का विश्वास जीत लिया। इसी दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे सलोनी को जोर की प्यास लगी। उसने पास में बैठी उस महिला से पानी का प्रबंध करने को कहा लेकिन शातिर ने पानी लाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सलोनी ने अपने बच्चे को उस कथित पड़ोसी की गोद में सौंपा दिया और खुद पानी पीने के लिए चंद कदम दूर चली गईं। महज पांच मिनट के भीतर पानी लेकर लौटीं सलोनी ने देखा तो वह बुर्कापोश महिला वहां से फरार हो गई।



पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
अचानक हुई इस वारदात से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता ने बदहवास हालत में पूरे अस्पताल और आसपास के इलाकों में अपने बच्चे की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता सलोनी के बयान के आधार पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अस्पताल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed