फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A woman living in live in relationship murdered in Bhalswa area of Delhi and police arrested accused

शव के साथ बिताई उसने रात: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, ठिकाने लगाने के लिए बाथरूम में छिपाई लाश, फिर थाने पहुंचा कातिल

Sun, 19 Jun 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Jun 2022 09:17 PM IST
सार

दिल्ली में मुकुंदपुर के कपिल विहार इलाके में लिव-इन में रही रह महिला की एक व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने शव को चादर में छुपाकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। नाकाम होने पर उसने थाने जाकर गुनाह कबूला। आरोपी पहले से शादीशुदा है। वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था। जिससे उसे एक बच्चा भी है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
A woman living in live in relationship murdered in Bhalswa area of Delhi and police arrested accused
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भलस्वा डेयरी इलाके में एक व्यक्ति ने आपसी कलह में लिव-इन में साथ रह रही एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला के शव को घर के बाथरूम में छुपाकर उसे ठिकाने लागने की कोशिश करता रहा। आखिरकार शव को ठिकाने लगाने में नाकाम होने पर आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर महिला की हत्या करने खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके साथ घर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहली शादी से चार बच्चे हैं और आरोपी के साथ रहने के दौरान महिला को एक बेटा हुआ था। जिसकी उम्र अभी दो साल है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि मृत महिला की शिनाख्त संतोषी के रूप में हुई है। वह एक अस्पताल में काम करती थी। वह आरोपी विजय और पांच बच्चों के साथ मुकुंदपुर के कपिल विहार में रहती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने नौ बजे आरोपी विजय भलस्वा डेयरी थाने पहुंचा और पुलिस कर्मियों को अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही। पहले तो पुलिस को लगा कि विजय नशे में है, लेकिन उसके बार-बार कहने पर पुलिस टीम कपिल विहार स्थित उसके घर पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने चादर में लपेट कर रखा था महिला का शव
पुलिस ने पहली मंजिल के बाथरूम से महिला के शव को बरामद किया। जिसे आरोपी ने चादर में लपेटकर रखा था। पुलिस ने संतोषी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने संतोषी के बच्चों और पड़ोसियों से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि मजदूरी करने वाली संतोषी विजय की कानूनी पत्नी नहीं थी।

विज्ञापन

मृतका ने लिव-इन रिलेश्न के दौरान एक बेटे को दिया जन्म
विजय की एक महिला से पहले शादी हो चुकी है और उसके चार बच्चे हैं। विजय के संतोषी के संपर्क में आने के बाद उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया। वह संतोषी और उसके बच्चों के साथ रहने लगा। संतोषी के 14, 13 और 12 साल की तीन बेटी और आठ साल का एक बेटा है। विजय के साथ रहने के दौरान संतोषी को दो साल पहले एक बेटा हुआ। समय बीतने के साथ ही संतोषी और विजय के बीच बच्चों के पालन पोषण को लेकर विवाद होने लगा।

लाश बाथरूम में छिपाकर ठिकाने लगाने की कोशिश
आरोपी विजय ने 17 जून की देर रात विवाद होने पर संतोषी की लगा घोंटकर हत्या कर दी। वह उस रात संतोषी के शव के साथ रहा और अगले दिन शव को बाथरूम में छुपाकर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा। नाकाम होने पर अगले दिन रात में वह थाने पहुंचकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। भलस्वा थाना पुलिस विजय के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त का कहना है कि मां की मौत के बाद बेसहारा हुए बच्चों की मदद के प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों का देखभाल के लिए एक महिला सिपाही तैनात है।

आरोपी ने लाश के साथ बिताई रात
जांच में पुलिस को पता चला कि शुक्रवार रात 11.30 बजे संतोषी ड्यूटी से घर लौटी थी। इस दौरान बच्चे भूतल पर सो रहे थे। बच्चों की बात को लेकर विजय और संतोषी के बीच कहासुनी हो गई। दोनों झगड़ा करते हुए छत पर चले गए। कहासुनी के दौरान विजय ने गुस्से में संतोषी का गला घोंट दिया। रात भर वह शव के साथ रहा और उसे ठिकाने के बारे में सोचता रहा।

सुबह उठते ही बच्चे मां के बारे में लगे पूछने
आरोपी अकेले लाश ठिकाने लगाने में कामयाब नहीं हुआ तो उसने शव को चादर में लपेटकर बाथरूम में रख दिया। शनिवार सुबह उठने के बाद बच्चे अपनी मां के बारे में पूछने लगे। विजय ने बच्चों को बताया कि उसकी मां को ड्यूटी पर जाना पड़ा है। आरोपी ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह पूरे दिन शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करने के बारे में सोचता रहा लेकिन नाकाम होने पर वह रात में थाने जाकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed