{"_id":"5acaf0ca4f1c1be36b8b477a","slug":"a-woman-caught-with-boyfriend-in-noida-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट में दोस्त के साथ थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति और फिर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट में दोस्त के साथ थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति और फिर..
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला अपने दोस्त के साथ उसके फ्लैट पर थी। अचानक उसका पति वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद...
घटना उत्तर प्रदेश के गतौमबुद्धनगर जिले की है। एक व्यक्ति ने पत्नी को दोस्त के साथ देख पुलिस को झूठी सूचना दे दी। पति-पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को झूठी सूचना देने और पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-105 में रहने वाले एक व्यक्ति ने झूठी सूचना दी थी। उसकी 2011 में अट्टा की रहने वाली एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद आरोपी पत्नी संग शराब पीकर मारपीट करता था। इससे तंग आकर युवती ने तलाक का केस डाल दिया।
मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार रात आरोपी की पत्नी सेक्टर-100 में अपने एक दोस्त के साथ थी। वह एक स्कूल में शिक्षक है। इसी बीच महिला का पति वहां पहुंच गया और पत्नी से मारपीट करने लगा।

फाइल फोटो
पत्नी के दोस्त ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने 100 नंबर पर फोन कर झूठी सूचना दे दी कि उसने अपनी पत्नी को एक तांत्रिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पति-पत्नी अलग रहते हैं और उनका तलाक का केस चल रहा है।
महिला अपनी मर्जी से दोस्त के फ्लैट पर उससे मिलने गई थी। उसके पति ने जान बूझकर झूठी सूचना दी। महिला ने पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।