फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A short circuit caused a fire in a wholesale shop, burning goods worth Rs 25 lakh to ashes.

Delhi NCR News: शॉर्ट सर्किट से थोक की दुकान में लगी आग, 25 लाख का सामान राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना।
उपमंडल के गांव नीमका में गुरुवार-शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक थोक के सामान की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना में दुकान में रखा करीब 20 से 25 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना रात करीब 12 बजे की है। जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने काफी देर तक प्रयास करने के बाद आग को नियंत्रित किया। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। दुकानदार इरशाद पुत्र जुहरू ने बताया कि उनकी दुकान में कपड़े, जूते, परचून का सामान, कोल्ड्रिंक्स सहित अन्य थोक सामग्री भरी हुई थी, जो आग की भेंट चढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित दुकानदार को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed