फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A protest march was held in Budgam against the killing of Hezbollah chief Hassan Nasrallah

J&K: हिजबुल्ला प्रमुख की मौत के बाद बडगाम में विरोध मार्च, महबूबा मुफ्ती ने रद्द कीं आज की रैलियां

Sun, 29 Sep 2024 12:17 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:17 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। वहीं, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने रविवार को होने वाले सभी चुनाव प्रचार अभियान रद्द कर दिए। 

विज्ञापन
A protest march was held in Budgam against the killing of Hezbollah chief Hassan Nasrallah
हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ विरोध मार्च - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) द्वारा हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। काफी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर इजरायल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने रविवार को होने वाले सभी चुनाव प्रचार अभियान रद्द कर दिए। 
विज्ञापन
भाजपा का महबूबा मुफ्ती पर हमला
उधर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा, 'हसन नसरुल्लाह की मौत पर महबूबा मुफ्ती को इतनी तकलीफ क्यों हो रही है? जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला किया जाता है और उन्हें मार दिया जाता है, तो वे चुप हो जाती हैं। ये मगरमच्छ के आंसू हैं और लोग इसके पीछे की मंशा को समझते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के भीतर मौजूद हिजबुल्ला के ठिकाने को किया तबाह
इस्राइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा  कि उनके हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला और हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे का प्रमुख अली काराकी कई अन्य कमांडर्स के साथ मारा गया है। इस्राइली सेना ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया गया था, जो रिहायशी इमारतों के नीचे जमीन के भीतर मौजूद था। 

हिजबुल्ला के कई शीर्ष कमांडर और हसन नसरल्ला की बेटी जैनब की भी मौत
आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर अपने अन्य सहयोगियों के साथ इस्राइल पर हमले की योजना बना रहा था, उसी दौरान हुए हमले में नसरल्ला और हिजबुल्ला के कई अन्य शीर्ष कमांडर्स की मौत हो गई। इससे पहले इस्राइली हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल यूनिट के प्रमुख मोहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल के मारे जाने की खबर आई थी। साथ ही हसन नसरल्ला की बेटी जैनब नसरल्ला की भी मौत होने का दावा किया गया। बीते दिनों लेबनान में हुए हमलों में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट फोर्स का प्रमुख मोहम्मद कबीसी भी कई अन्य शीर्ष कमांडर्स के साथ मारा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed