फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A procession was taken out on the occasion of Maharana Pratap Jayanti in Gokalpur.

Delhi NCR News: गोकलपुर में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर सबोली गांव की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा प्रताप नगर राणा चौक से शुरू होकर सबोली गांव मैन रोड, फन्नेखां मोड़, मंडोली सेवाधाम रोड, मंडोली चुंगी, शमशान घाट, सबोली विस्तार, खेड़े, पाल चौक और सुशीला गार्डन होते हुए करन सिंह धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यमुनापार यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन और आरडब्ल्यूए सबोली गांव के अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने महाराणा प्रताप के त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में विधायक चौधरी सुरेन्द्र कुमार, पार्षद चौधरी जसवंत सिंह, प्रदीप चौहान, महेश राणा, राजेंद्र सिंह राणा, हरपाल राणा, नितिन चौहान, रवि पुंडीर और अन्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।


गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर सबोली गांव की ओर से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रताप नगर राणा चौक से शुरू होकर सबोली गांव मैन रोड, फन्नेखां मोड़, मंडोली सेवाधाम रोड, मंडोली चुंगी, शमशान घाट, सबोली विस्तार, खेड़े, पाल चौक और सुशीला गार्डन होते हुए करन सिंह धर्मशाला पर संपन्न हुई। उस दौरान पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सैकड़ों अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यमुनापार युनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन और आरडब्ल्यूए सबोली गांव अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने महाराणा प्रताप के त्याग और अदम्य साहस को याद किया। वहीं, इस यात्रा में विधायक चौधरी सुरेन्द्र कुमार, पार्षद चौधरी जसवंत सिंह, प्रदीप चौहान, महेश राणा, राजेंद्र सिंह राणा, चाचा हरपाल राणा, नितिन चौहान, रवि पुंडीर, हरिन्द्र पुंडीर, हरीश चौहान, प्रवीन चौहान, अंकित त्यागी, दिनेश चौहान, देवेन्द्र ठाकुर, राजेन्द्र राणा, दर्शन पांचाल, भोपाल सिंह, बिट्टन वर्मा, दीपक सोनी, डॉ. मनोहर राणा, संजय कौशिक, कमल कुमार, महेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा यात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed