फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A nine-month-old boy died in Delhi's AIIMS from Corona body left abandoned by parents

कोरोना से संक्रमित नौ माह के मासूम ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ा, शव लावारिस छोड़ गए मां-बाप

Mon, 01 Jun 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jun 2020 05:38 AM IST
सार

  • मिलक क्षेत्र के बच्चे के सिर में जन्म के समय ही गांठ थी, उसका एम्स में इलाज चल रहा था
  • मासूम ने इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में दम तोड़ दिया था
  • दिल्ली एम्स ने रामपुर प्रशासन से संपर्क साधा तो पिता ने लिखकर दिया कि एम्स ही कर दे अंतिम संस्कार

विज्ञापन
A nine-month-old boy died in Delhi's AIIMS from Corona body left abandoned by parents
Corona rajasthan - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना रिश्तों का भी इम्तिहान ले रहा है। खौफ इतना है कि माता-पिता भी अपने कलेजे के टुकड़ों से मुंह फेर रहे हैं। रामपुर के मिलक क्षेत्र के नौ माह के मासूम ने इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में दम तोड़ दिया। इसके बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन


जब उसके माता-पिता को यह बात पता चली तो वो उसे एम्स में ही उसे लावारिस छोड़कर चले आए। बाद में जब एम्स के अधिकारियों ने रामपुर प्रशासन से संपर्क किया तो माता-पिता ने मासूम का शव लेने इनकार करते हुए कहा कि एम्स के लोग ही उसका अंतिम संस्कार कर दें।   
विज्ञापन


मिलक क्षेत्र के बच्चे के सिर में जन्म के समय ही गांठ थी। उसका एम्स में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही थी। लॉकडाउन की वजह से वे रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली नहीं जा पा रहे थे। रामपुर के एक नर्सिंग होम में बच्चे को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे को दिल्ली ही ले जाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा बच्चे के माता-पिता उसे एम्स ले गए। ऑपरेशन से पहले जांच में 29 मई को मां-बाप की रिपोर्ट निगेटिव थी। बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता उसके शव को एम्स में ही छोड़कर चले गए। इस पर एम्स प्रशासन ने रामपुर के जिला प्रशासन से संपर्क किया। 


पता लगा कि मां-बाप गांव में थे। उसके पिता ने लिखकर दे दिया कि एम्स प्रशासन ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दे। इसके बाद एम्स की ओर से बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed