फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a mosque in delhi where muslims narrate gayatri mantra to end roza

एक मस्जिद जहां रोजा खोलने के लिए पढ़ा जाता है गायत्री मंत्र

Wed, 06 Jul 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
a mosque in delhi where muslims narrate gayatri mantra to end roza

आज रमजान का आखिरी दिन और कल पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी मस्जिद में रोजा खोलने के लिए कुरान शरीफ की तिलावत के साथ गायत्री मंत्र का जाप किया जाता हो।

विज्ञापन


असल में दिल्ली गेट पर स्थित मक्की मस्जिद में रोजा खोलने के लिए जहां एक ओर मौलाना लोग कुरान शरीफ की तिलावल करते हैं तो वहीं, दूसरी ओर महामंडलेश्वर गायत्री मंत्र का जाप करते हैं। 
विज्ञापन


सर्व धर्म समभाव की मिसाल पेश करने वाली इस मक्की मस्जिद में रोजा इफ्तार के समय हिंदू-मुस्लिम सहित सिख्‍ा और ईसाई संप्रदाय के लोग भी मौजूद होते हैं। इफ्तार के समय सभी संप्रदाय के लोग अपने ईश्वर को याद करते हैं और अपने-अपने धार्मिक मंत्रों का उच्चारण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर सहित कई गुरु लेते हैं भाग

a mosque in delhi where muslims narrate gayatri mantra to end roza
Demo - फोटो : BBC

रोज इफ्तार में कई संप्रदाय के लोगों का जमा होना कोई नई बात नहीं है। इस तरह के स्टंट करना राजनीति में आम बात है लेकिन मक्‍की मस्जिद में होने वाली इफ्तार इस मामले में अलग है कि इसमें मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हैं।

इस इफ्तार का आयोजन 'हमारा नारा-भाई चारा मिशन' के तहत पिछले 38 साल से हो रहा है। इसमें कई स्वयं सेवी संस्‍थान भी सहयोग करते हैं।

गत रविवार को हुए रोजा इफ्तार पार्टी में बीते रविवार को महामंडलेश्वर अरुण गिरी महाराज महंत कैलाश नाथ हठयोगी डॉक्टर उजैर अहमद काशमी सहित सभी धर्मों के पुरुषों सहित महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed