फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A minor girl student of class 12th was raped while going to learn dance

Delhi NCR News: नृत्य सीखने जा रही 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
- पीड़िता ने नृत्य शिक्षक पर लगाया डरा धमकाकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नृत्य अकादमी में नृत्य सीखने जा रही 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने अपने नृत्य शिक्षक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नृत्य शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 17 साल की पीड़िता 12 सितंबर को अपनी मां के साथ जहांगीरपुरी थाने पहुंच कर दुष्कर्म की शिकायत की। उसने बताया कि 2023 में नृत्य अकादमी के जरिए वह एक नृत्य शिक्षक से मिली। सितंबर 2024 में शिक्षक ने इलाके में डांस अकादमी खोली। वह नृत्य सीखने के लिए वहां गई। आरोप है कि अक्तूबर 2024 में शिक्षक उसके साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करने लगा। फरवरी-2025 में शिक्षक ने उसे अकादमी में नृत्य के लिए बुलाया। वह उसने पाया कि अकादमी में उनके अलावा कोई नहीं था। जहां आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे बहुत पसंद करता है। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकाकर दो बार और जबरदस्ती संबंध बनाए। आखिरी बार आरोपी ने 28 जुलाई को संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 22 साल के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed