फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A married man get married North East woman by bluffing in gurugram

शादीशुदा युवक ने झांसा देकर पूर्वोत्तर की युवती से रचाई शादी, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 15 Jul 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 15 Jul 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
A married man get married North East woman by bluffing in gurugram

पूर्वोत्तर की युवती से झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने का मामला सेक्टर-53 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। यह मामला गुवाहाटी से आई जीरो एफआईआर के बाद पुलिस ने दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे पहले से शादीशुदा होने की बात को छिपाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से गुवाहाटी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वर्ष 2017 में सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में रह रही थी। 
विज्ञापन


उसकी दोस्ती यहां के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले दिल्ली निवासी कार्तिक पंडित नाम के युवक से हुई। बात शादी तक पहुंच गई। शादी की बात करने पीड़िता अपने घर गुवाहाटी गई। वहां अपने परिजनों को मनाने के बाद वापस गुरुग्राम लौटी और उसने कार्तिक से इसी वर्ष शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

A married man get married North East woman by bluffing in gurugram
बाद में उसे कार्तिक के शादीशुदा होने के बारे में पता लगा। पीड़िता का आरोप है कि कार्तिक ने स्वयं को अविवाहित बताया था। इस पर पीड़िता वापस गुवाहाटी अपने परिजनों के पास गई। गुवाहाटी पुलिस को उसने शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

सहायक उप निरीक्षक जसवंत ने बताया कि गुवाहाटी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। वहां से जीरो एफआईआर आने पर ही यहां मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed