फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man who stole lakhs of rupees from an elderly couple's house was arrested.

Delhi NCR News: बुजुर्ग दंपती के घर लाखों की चोरी करने वाले शातिर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने बुजुर्ग दंपती के घर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की गई कार, 29400 रुपये , लैपटॉप, फोन और वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दाराडे शरद भास्कर ने बताया, कि 9 मई की तड़के हरि नगर के अजय एन्क्लेव इलाके में बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपती के घर का ताला तोड़कर करीब 4.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पता चला कि आरोपी यूपी नंबर की एक एसेंट कार से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने कार की हिस्ट्री खंगाली तो सामने आया कि वाहन कई लोगों के हाथों बिक चुका था। पुलिस टीम ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ समेत कई जगहों पर छापेमारी की। लगातार तकनीकी निगरानी और इनपुट के बाद दो आरोपियों, दिल्ली के वेलकम निवासी अशगर के बेटे सहजाद (32) और शाहदरा निवासी मुश्ताक अहमद के बेटे सलमान (34) को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों कमाल और इंतजार अहमद के नाम बताए, जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनके ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वे भाग निकले। जांच में सामने आया कि यह गैंग सराय रोहिल्ला इलाके में वाहन चोरी की वारदात में भी शामिल था। आरोपी शहजाद के खिलाफ पहले से चोरी और सेंधमारी के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और बाकी चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article