फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरे दिन भूखे रहकर रखा करवाचौथ का व्रत, अगले ही दिन पति ने जलाकर मारा, वजह जान पुलिस भी हैरान

Wed, 31 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 31 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi murder case: A man set fire to her wife with his brother in jewar
sudha singh - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ के एक दिन बाद एक पति ने अपने पत्नी को भाई और दूसरी पत्नी के साथ मिट्टा का तेल डालकर जला दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना गौतमबुद्धनगर जिले की है। जेवर के खाजपुर गांव में सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी और छोटे भाई के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया।

Delhi murder case: A man set fire to her wife with his brother in jewar
sudha singh - फोटो : अमर उजाला

गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Delhi murder case: A man set fire to her wife with his brother in jewar
sudha singh - फोटो : अमर उजाला

जेवर के गोपालगढ़ निवासी योगेश तालान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सुधा रानी की शादी खाजपुर निवासी अनिल अत्री (पूर्व में एयरफोर्स टेक्नीशियन कर्मी) के साथ हुई थी। सुधा शिक्षिका थी और दो स्कूलों में प्रधानाचार्या भी रही थी। बाद में अनिल ने सुधा की छोटी बहन मधु से भी शादी कर ली। आरोप है कि मधु से शादी के बाद दोनों सुधा को प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi murder case: A man set fire to her wife with his brother in jewar
sudha singh - फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात करीब नौ बजे अनिल ने अपने भाई महेश व  मधु के साथ मिलकर सुधा के उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे सुधा 90 प्रतिशत झुलस गई। पुलिस ने अनिल अत्री, महेश, अनिल की दूसरी पत्नि मधु और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Delhi murder case: A man set fire to her wife with his brother in jewar
sudha singh - फोटो : अमर उजाला

महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।-शरद चंद शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed