फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A man living in a live-in relationship in Faridabad killed a woman

लिव-इन में 45 साल की महिला का कत्ल: हत्या के बाद बेड में रखा शव, गंध छिपाने के लिए जलाई अगरबत्ती; ऐसे खुला राज

Sun, 27 Apr 2025 04:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Apr 2025 04:02 PM IST
सार

फरीदाबाद जिले में एक लिव-इन में रह रहे एक शख्स ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड में छिपा दिया और वारदात की जानकारी अपनी नानी को दी। नानी की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A man living in a live-in relationship in Faridabad killed a woman
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारन थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में एक मकान में बेड के अंदर 45 साल की महिला सोनिया का शव मिला है। मृतका यहां जितेंद्र नामक व्यक्ति के साथ बीते 10 साल से लिव-इन में रहती थी। आरोप है कि जितेंद्र ने हत्या करने के बाद शव को बेड में छुपाया। फिर अपनी नानी सुंदरी देवी को जाकर बताया और भाग गया। रविवार सुबह सारन थाना पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर शव को बेड से बरामद किया है। 

विज्ञापन


चार से पांच दिन पुराना शव
फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच के बाद बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना है। शव से काफी बदबू भी आ रही थी। वहीं, कमरे में कई सारी अगरबत्ती भी जलाना पाया गया है, ऐसे में पुलिस ये मान रही है कि शव की बदबू को छुपाने के लिए ही यहां अगरबत्ती जलाई गई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

महिला का एक बेटा भी है
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला का एक बेटा है, लेकिन वो यहां नहीं है। उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। हत्या कैसे की गई है, शव की हालत खराब होने के चलते ये भी पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा। गायब हो गए जितेंद्र की तलाश टीम कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  

पत्नी की मौत के बाद से लिव-इन में रह रहा था आरोपी
जवाहर कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका नाती जितेंद्र की पत्नी पूनम की 12 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जितेंद्र के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पूनम की मौत के बाद उसने सबसे नाता तोड़ लिया। बड़खल कॉलोनी की रहने वाली सोनिया नाम की महिला के साथ जितेंद्र लिव-इन में पिछले 10 साल से रहता था। आरोप है कि इन 10 सालों में जितेंद्र ने उनसे सही से संपर्क भी नहीं रखा। 

साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचता था
महिला ने बताया कि जितेंद्र साइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। शनिवार रात को जितेंद्र सुंदरी देवी के घर गया और बोला कि मैंने सोनिया को मार डाला है। आरोपी बोला कि मैं सारन थाने में जा रहा है। बाद में बुजुर्ग महिला ही सारन थाना पहुंची और ये सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव बरामद किया। पुलिस टीम अब मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed