{"_id":"685564a2d54457670708f820","slug":"a-high-speed-devi-bus-hit-a-dtc-bus-parked-near-shadipur-depot-in-delhi-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शादीपुर डिपो के पास खड़ी डीटीसी बस में तेज रफ्तार देवी बस ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शादीपुर डिपो के पास खड़ी डीटीसी बस में तेज रफ्तार देवी बस ने मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत; दो लोग घायल
Fri, 20 Jun 2025 07:10 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:10 PM IST
सार
दिल्ली के शादीपुर डिपो के पास तेज रफ्तार देवी बस ने पहले से खड़ी डीटीसी बस में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रंजीत नगर में शुक्रवार को शादीपुर डिपो के पास तेज रफ्तार देवी बस पहले से खड़ी डीटीसी बस से टकरा गई। हादसे में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब डीटीसी बस डिपो स्टैंड पर खड़ी थी और कथित तौर पर लापरवाही से चलाई जा रही देवी (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर) बस ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण खड़ी बस ने सड़क पार कर रहे तीन पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस को टिकरी कलां निवासी देवेंद्र (56) चला रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की पहचान बलजीत नगर निवासी सौरभ के रूप में हुई, जिसे बाद में आरएलकेसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि इलाके से सीसीटीवी फुटेज के साथ आगे की जांच जारी है।