फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A heated verbal exchange took place between the police and the protesters.

Delhi NCR News: पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच खूब चली जुबानी जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
बैरिकेड के दोनों ओर से उठती रहीं आवाजें, तीखी बहस के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद मार्ग पर मंगलवार दोपहर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिली। प्रदर्शनकारी निर्वाचन सदन की ओर बढ़ना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। भीड़ के आगे बढ़ने पर पुलिसकर्मी बार-बार उन्हें रोकते हुए कहते रहे, आगे मत बढ़िए... यहीं रुकिए। जवाब में प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए पुलिस से सवाल-जवाब करते रहे।

कई बार प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों से बातचीत के लिए आगे आए, लेकिन पीछे मौजूद भीड़ के नारेबाजी शुरू करने से माहौल फिर गरमा जाता। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस हुई, हालांकि स्थिति हाथापाई तक नहीं पहुंची। दोपहर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में जाने से इन्कार करते हुए पुलिसकर्मियों से जोर-जबरदस्ती की। कुछ प्रदर्शनकारी अभद्रता करते भी नजर आए। पुलिस जब कुछ लोगों को वाहनों में बैठाकर आगे बढ़ती, तो मौके पर मौजूद कुछ अन्य प्रदर्शनकारी वहां से निकल जाते। इस दौरान पुलिस की रणनीति और प्रदर्शनकारियों के तेवरों के बीच “तू शेर, तो मैं सवा शेर” जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed