{"_id":"683e98db2bb4c70df20682f7","slug":"a-half-burnt-body-found-in-bushes-near-temple-in-hiranki-village-of-alipur-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में खौफनाक कांड: झाड़ियों में मिली अधजली लाश, सिर पर मिला गोली का निशान; गैंगवार से पुलिस का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में खौफनाक कांड: झाड़ियों में मिली अधजली लाश, सिर पर मिला गोली का निशान; गैंगवार से पुलिस का इनकार
Tue, 03 Jun 2025 12:10 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:10 PM IST
सार
दिल्ली के अलीपुर इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां शव को जलाने की कोशिश हुई है। मंदिर के पास झाड़ियों में अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
अलीपुर के हिरणकी गांव के पास सोमवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। सड़क के किनारे झाड़ियों में अधजली लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आपसी रंजिश में हत्या करने का शक है।
विज्ञापन
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि सोमवार सुबह अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश 35 से 40 साल के बीच के युवक की लग रही थी। छानबीन में पता चला कि युवक के सिर में एक गोली मारी गई है। उसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य खत्म करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। पुलिस को मौके से एक खोखा मिला है। आशंका है कि युवक को यहां लाने के बाद हत्या की गई है। पुलिस गैंगवार की बात से इन्कार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बटला हाउस में चलेगा बुलडोजर!: 'सीधे नोटिस, हमारी नहीं सुनी', याचिकाकर्ताओं ने SC में रखा पक्ष; जानें क्या कहा
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन