फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A glimpse of Mithila culture was seen, Sama-Chakwa was celebrated in a grand manner.

Delhi NCR News: मिथिला संस्कृति की दिखी झलक, भव्य रूप से मनाया सामा-चकेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में मिथिलावासियों का प्रसिद्ध त्योहार सामा-चकेवा धूमधाम से मनाया गया। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जिसका आयोजन किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रेम नगर हिंदी विहार और लक्ष्मी विहार में किया गया था। इसका आयोजन दुर्गा जनसेवा ट्रस्ट, मैथिली भोजपुरी अकादमी और दिल्ली सरकार ने किया। हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस पर्व ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन


ट्रस्ट के संस्थापक रामदयाल महतो जो पिछले 28 वर्षों से दुर्गा पूजा, रामलीला महोत्सव और छठ पर्व जैसे भव्य आयोजनों की परंपरा को कायम रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि छह वर्ष पहले शुरू हुआ सामा-चकेवा उत्सव आज क्षेत्र का बड़ा सांस्कृतिक पर्व बन चुका है, जिसमें इस बार लगभग 700 महिलाएं डाला लेकर सम्मिलित हुईं और हजारों दर्शक इस लोक उत्सव के साक्षी बने। वहीं, महिलाओं को ट्रस्ट की ओर से साड़ी और श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। कलाकार सोनी झा, सोनी चौधरी और रंजन श्रीवास्तव ने सामा-चकेवा के पारंपरिक गीतों से वातावरण को सुरमय बना दिया।कार्यक्रम में भाजपा नेता राजीव पाठक, नरेला जनहित पूर्वांचल सोसाइटी के महासचिव विनीत कुमार, शशांक झा, परितोष झा सहित अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed