फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A girl was called from her home and shot dead in Delhi

Delhi: शाहदरा में युवती की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने कॉल कर बुलाया; राहुल हत्याकांड की गवाह थी परवीन

Tue, 15 Apr 2025 09:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 15 Apr 2025 09:31 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सलमान परवीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। राहुल ने विरोध किया तो कुछ ही देर बाद आरोपियों ने राहुल की गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में परवीन गवाह थी।

विज्ञापन
A girl was called from her home and shot dead in Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के जीटीबी एंक्लेव क्षेत्र में घर से बुलाकर एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त परवीन (22) के रूप में हुई है। सोमवार देर रात परवीन का शव एमआईजी फ्लैट, सर्विस लेन, सुंदर नगरी के सामने खून से लथपथ मिला। परवीन के सिर और गर्दन पर दो गोली मारी गई थी। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। देर रात उसके परिजनों को पता चलने पर परिवार को खबर दी गई। 

विज्ञापन


राहुल की हत्या के मामले की गवाह थी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि परवीन 15 नवंबर 2024 को नंद नगरी इलाके में हुई राहुल की हत्या के मामले की गवाह थी। बताया जा रहा है कि सलमान परवीन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। राहुल ने विरोध किया तो कुछ ही देर बाद आरोपियों ने राहुल की गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में परवीन गवाह थी। हालांकि पुलिस अधिकारी खुलकर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम का कहना है कि हत्या से कुछ देर पहले परवीन को घटना स्थल के पास एक युवक के साथ घूमते हुए देखा गया था। वारदात के बाद से वह फरार है।
विज्ञापन


मां की 40 दिन पहले ही मौत हुई थी
पुलिस के मुताबिक, परवीन अपनी बहन शाहेदा और जीजा अफजाल के साथ कुष्ठ रोगी पुनर्वास कॉलोनी, ताहिरपुर में रहती थी। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि बीमारी की वजह से मां की 40 दिन पहले ही मौत हुई थी। परवीन के परिवार में दो बहनें व दो भाई हैं। एक बड़ी बहन मरजीना जयपुर में पति के साथ रहती है। जबकि परवीन बड़ी बहन शाहेदा और जीजा अफसाल के साथ पिछले चार माह से उसके मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल आने पर घर से निकली
परवीन के दो छोटे भाई हैं। चोरी के आरोप में जावेद एक साल से जेल में बंद हैं, जबकि आजाद पत्नी के साथ परिवार के अलग रहता है। रात करीब 11 बजे किसी ने कॉल कर परवीन को बुलाया था। परिजन नीचे पहुंचे तो अपने कमरे में नहीं थी। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि तड़के चार बजे पुलिस उनके घर पहुंची और परवीन की हत्या की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed