{"_id":"696e5f0666f1e90f1500a99f","slug":"a-friend-went-to-the-extent-of-crime-then-showed-humanity-and-took-him-to-the-hospital-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-120909-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अपराध की हद तक गया दोस्त, फिर इंसानियत निभाकर अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अपराध की हद तक गया दोस्त, फिर इंसानियत निभाकर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में दोस्त की गर्दन पर चाकू से वारकर किया लहूलुहान
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, हालत बिगड़ने पर बाइक वाले की मदद से ले गया अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद राहुल नाम के युवक ने अपने दोस्त तवरेज आलम की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। तवरेज की हालत बिगड़ती देख राहुल उसे घसीटकर सड़क तक लाया फिर बाइक सवार की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर आरोपी को तलाश रही है।
मूलत: बिहार के दरभंगा का रहने वाला तवरेज आलम परिवार के साथ शाहपुर गढ़ी नरेला में रहता है। नरेला औद्योेगिक क्षेत्र थाने में दर्ज प्राथमिकी में तवरेज ने बताया कि वह अपने दोस्त राहुल के साथ चेन्नई की एक कंपनी में काम करता था। इन दिनों उसकी शादी की बात होने की वजह से परिजनों ने उसे दिल्ली आने के लिए कहा। कुछ दिन पहले वह दोस्त के साथ दिल्ली आ गया था। नरेला इलाके में दोनों अकसर पार्टी करते थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे शाहपुर गढ़ी नरेला स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों ने शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात पर राहुल से विवाद हो गया। गाली देने का विरोध करने पर राहुल ने जेब से चाकू निकाला और उसके गले पर हमला कर दिया। हमला करते ही गले से खून बहने लगा। आरोपी उसे पास के अस्पताल ले गया जहां तवरेज बेहोश हो गया तो राहुल उसे छोड़कर भाग गया। अस्पताल से डॉक्टरों ने तवरेज को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया जहां होश आने पर पुलिस को बयान दर्ज कराए।