फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A five-day rescue operation will be launched to provide relief to the destitute in Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली में बेसहारा लोगों को सहारा देने के लिए 5 दिन चलेगा रेस्क्यू अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
11 से 15 मई तक 13 जिलों में चलेगी विशेष सेवा, 300 से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी मदद
विज्ञापन

सरकार, अपना घर आश्रम और सेवा भारती मिलकर करेंगे रेस्क्यू व इलाज की व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को सहारा देने के लिए 11 मई से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू अभियान शुरू होने जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें इलाज और देखभाल के लिए आश्रम पहुंचाया जाएगा।

दिल्ली सरकार 11 से 15 मई तक राजधानी के सभी 13 जिलों में विशेष सेवा और रेस्क्यू अभियान चलाने जा रही है। इसका मकसद सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक जगहों पर रहने वाले जरूरतमंद, असहाय और बेसहारा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनका इलाज और पुनर्वास सुनिश्चित करना है। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने पूठ खुर्द में अपना घर आश्रम में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग, अपना घर आश्रम और सेवा भारती दिल्ली प्रांत के प्रयास से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के लिए बना है वन विंडो सिस्टम
इस अभियान के दौरान लोगों को रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम लाया जाएगा, जहां उनके इलाज, देखभाल और आगे के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। पूरे दिल्ली में 19 वाहनों की मदद से टीम काम करेंगी और अनुमान है कि 300 से ज्यादा लोगों तक सहायता पहुंचाई जाएगी। इस अभियान के लिए वन विंडो सिस्टम अपनाया गया है, ताकि काम में तालमेल बना रहे और लोगों को समय पर मदद मिल सके। इस मौके पर अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ बीएम भारद्वाज और सेवा भारती के डॉ संजय जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed