{"_id":"66be2137b3f8de9c290ee39b","slug":"a-drunk-car-mechanic-molested-a-girl-inside-the-mall-in-ghaziabad-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मॉल के अंदर कार मैकेनिक ने नशे में की थी युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मॉल के अंदर कार मैकेनिक ने नशे में की थी युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Thu, 15 Aug 2024 09:09 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:09 PM IST
सार
वीडियो में छेड़छाड़ के आधार पर उन्होंने साहिबाबाद कोतवाली में अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मॉल में परिवार के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी कार मैकेनिक ललित को पुलिस ने करहेड़ा नागद्वार से गिरफ्तार किया है। उसने शराब के नशे में चलते हुए युवती को पीछे से बैड टच किया था। नशा उतारने के बाद वह पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहा था। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो 13 सेकेंड का था, जिसमें माल के अंदर लाल रंग का सूट पहने युवती के आगे तीन महिलाएं और एक व्यक्ति व बच्चा चल रहे थे। तभी सामने से नीले रंग की टी-शर्ट पहने युवक सामने से आता है। जैसे ही युवती उसके सामने से निकली तभी आरोपी ने पीछे से उसके कंधे पर गलत तरीके से हाथ मारा। छेड़छाड़ के बाद आरोपी वहां से भाग गया। युवती ने उसका चेहरा पहचानने के लिए पीछे मुड़कर देखा लेकिन तब तक वह काफी आगे पहुंच चुका था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया गया था। हालांकि युवती की तरफ से पुलिस को मामले में कोई शिकायत नहीं की गई। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद मोहन नगर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक जगपाल ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। वीडियो में छेड़छाड़ के आधार पर उन्होंने साहिबाबाद कोतवाली में अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि वीडियो से आरोपी की पहचान कर ललित कुमार पुत्र लाहौरी दास निवासी दीनदयाल पुरी थाना नंदग्राम को गिरफ्तार कर लिया है। वह बस अड्डे के पास गाड़ी के डेंट पेंट का काम करता है। घटना वाले दिन मॉल में शराब पीकर घूम रहा था। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन