फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A drop in temperature has led to an increase in patients with colds and fevers

Delhi NCR News: तापमान में गिरावट से सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो
विज्ञापन

- डॉक्टरों ने बच्चों को ठंड से बचाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की दी सलाह, कई बच्चे प्लेटलेट्स कम होने पर हुए भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तापमान में लगातार गिरावट और बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर दिख रहा है। दो दिन की बारिश से सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है, जिससे बच्चों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को करीब 250 से अधिक अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे। इनमें ज्यादातर बुखार, जुकाम, खांसी और सांस लेने में दिक्कत से ग्रस्त थे। छह महीने से दो साल तक के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं, अभी भी डेंगू का प्रकोप जारी है। अस्पताल में रोजाना करीब 10 बच्चों को प्लेटलेट्स डेढ़ लाख से कम होने के कारण भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन



चिकित्सक की सलाह

नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार ने बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुबह-शाम पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं और ठंडी हवा से बचाएं। उन्हें पर्याप्त पानी व पौष्टिक आहार दें तथा ठंडी चीजें खाने को न दें। घर में साफ-सफाई रखें और बुखार या लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। बिना डॉक्टर की सलाह के बच्चों को दवा देने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed