{"_id":"5eeca15b8ebc3e42c13f94c2","slug":"a-delhi-court-grants-bail-to-suspended-jammu-kahmir-dsp-davinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को मिली जमानत, चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को मिली जमानत, चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई दिल्ली पुलिस
Fri, 19 Jun 2020 05:13 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को शुक्रवार को जमानत मिल गई है। दिल्ली की एक अदालत ने दविंदर सिंह को जमानत दे दी है। दिल्ली पुलिस निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई, जिसके कारण उसे अदालत से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
इससे पहले दविंदर सिंह ने मंगलवार को दिल्ली की एक कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन उसमें कुछ बदलाव करने की बात कहकर बुधवार को उसे वापस ले लिया था। सिंह के वकील एम एस खान ने कोर्ट में कहा था कि उन्हें आवेदन में कुछ बदलाव करने हैं और कुछ अतिरिक्त दस्तावेज भी दाखिल करने हैं।A Delhi court grants bail to suspended J&K DSP Davinder Singh, in connection with a terror case after Delhi Police fails to file charge-sheet within the stipulated period, says lawyer
— ANI (@ANI) June 19, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि दविंदर सिंह को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह 13 जनवरी को तीन आतंकियों को अपनी गाड़ी से जम्मू लेकर जा रहा था। आतंकि मामले में शामिल होने के बावजूद आज उसे जमानत मिल गई है।
वकील के मुताबिक, दिल्ली पुलिस दविंदर सिंह के खिलाफ निर्धारित वक्त में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई। इसी वजह से उसे जमानत मिल गई। सिंह पर संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के साथ भी संबंध होने के आरोप लगे थे।
पुलिस के मुताबिक वो जम्मू-कश्मीर के अलावा आतंकियों को पंजाब और दिल्ली में भी अलग-अलग तरह से मदद पहुंचाता था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह लंबे समय से आतंकियों की मदद करता था।