फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A day of state mourning was declared in Delhi in Malhotra's honour

Delhi NCR News: मल्होत्रा के सम्मान में दिल्ली में एक दिन का राजकीय शोक घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित किए
विज्ञापन

प्रो. मल्होत्रा का जीवन जनसेवा, सादगी और अनुशासन से भरपूर रहा : रेखा गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर एक दिन (बुधवार) को राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रो. मल्होत्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने अपने सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके निवास पर जाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सांसद व विधायक भी रहे मल्होत्रा भारतीय जनसंघ और भाजपा की प्रथम पंक्ति के योद्धा थे। दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया और असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा, अनुशासन और समर्पण का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed