दर्दनाक हादसा: बस के नीचे आने से एक कंपनी के कर्मचारी की हुई मौत, गुस्साए लोगों ने बसों में की तोड़फोड़
गुरुग्राम के सेक्टर 35 में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बस के नीचे आने से एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पांच बसों में तोड़फोड़ की।
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर 35 में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बस के नीचे आने से एक कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पांच बसों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की।
चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर हुई मौत की धारा में मामला दर्ज कर रही है। इसके साथ ही जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव करने के साथ ही गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यूपी के आगरा निवासी 24 वर्षीय मोनू बादशाहपुर थाना क्षेत्र की ऑटो मोबाइल कंपनी पद्मिनी वीएनए में तैनात था। उसकी ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक थी। रोजाना की तरह वह आज भी कंपनी की बस से कंपनी पहुंचा था और बस से उतरकर खड़ा हो गया था। इसी दौरान कंपनी की दूसरी बस के चालक ने अपनी बस को लापरवाही से बैक किया तो मोनू बस की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने चालक को मौके पर ही काबू कर लिया और सुरक्षा गार्ड के रूम में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी सुरक्षा गार्ड ने कमरा खोल दिया और चालक को मौके से भगा दिया। इस दौरान काफी तांडव हुआ।
बताया जा रहा है कि यहां कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ जिसमें मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की बात कही गई। कर्मचारियों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।