फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A body was found in a car in the parking lot of a mall in Delhi's Mayur Vihar area

दिल्ली: मयूर विहार इलाके के मॉल की पार्किंग में कार से मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Tue, 24 Feb 2026 08:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Feb 2026 08:02 AM IST
सार

मयूर विहार स्थित एक मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार से एक व्यक्ति शव मिला है। दिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन
A body was found in a car in the parking lot of a mall in Delhi's Mayur Vihar area
कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित एक मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार से शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'पीड़ित की पहचान नोएडा के इलाहाबास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। मौत का कारण नेचुरल लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि वह कार के अंदर बैठा था और शायद उसे हार्ट अटैक आया था।'
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। उसकी मौत दम घुटने से हुई है या उसे अटैक आया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित हत्या है या फिर कोई और कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी को शाम करीब 5:55 बजे, पुलिस स्टेशन मयूर विहार में एक पीसीआर कॉल आई। इसमें बताया गया कि स्टार सिटी मॉल, मयूर विहार में खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। शुरुआती जांच में, शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। जांच के दौरान, मरने वाले के पास से अस्थमा से जुड़ी कुछ दवाएं मिलीं। पहली नजर में, यह मामला नेचुरल मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण पता चलेंगे। मरने वाले के परिवार वालों को बता दिया गया है। कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed