{"_id":"6a1340844463a320ab04eab0","slug":"a-45-year-old-man-died-under-suspicious-circumstances-in-singar-village-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-112301-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सिंगार गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सिंगार गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
गांव सिंगार में 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी 45 वर्षीय नरेश पुत्र तोताराम शनिवार की रात गांव की वाल्मीकि चौपाल पर चारपाई डालकर सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह रात को वहीं जाकर लेट गया था। रविवार सुबह जब ग्रामीण चौपाल पर पहुंचे तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इसी के आधार पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या की गई है और पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडीखेड़ा स्थित अलाफिया अस्पताल भिजवा दिया। बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास मिले तथ्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।