{"_id":"69cea69a3e4cf004840d9da8","slug":"a-12th-grade-student-was-strangled-to-death-in-hari-nagar-her-family-was-trying-to-bury-her-quietly-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130632-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हरि नगर में 12वीं की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, चुपचाप दफनाने की कोशिश में था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हरि नगर में 12वीं की छात्रा की गला घोंटकर हत्या, चुपचाप दफनाने की कोशिश में था परिवार
विज्ञापन
- पुलिस परिवार वालों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में इज्जत की खातिर 19 साल की एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार को परिजन युवती के शव को चोरी-छिपे दफनाने की फिराक में थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने दबिश देकर शव को कब्जे में ले लिया। बृहस्पतिवार को आई शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मूलतः बिहार की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा अपने ही एक रिश्तेदार से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। सब्जी विक्रेता पिता और परिवार के अन्य सदस्य इस रिश्ते के खिलाफ थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद में आवेश में आकर युवती की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने पूरे परिवार को लिया हिरासत में
पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक गुमनाम फोन के जरिए हत्या और शव को दफनाने ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां हत्या का राज खुला। फिलहाल पुलिस ने माता-पिता और भाई-बहनों सहित परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इस वारदात में एक व्यक्ति शामिल था या पूरा परिवार।