फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   900 Pakistanis have been living illegally in Delhi but police do not have their addresses

पुलिस को नहीं पता: दिल्ली में कहां रह रहे 900 पाकिस्तानी, कहां हैं कितने बांग्लादेशी और रोहिंग्या, होगा सर्वे

Tue, 13 Dec 2022 09:59 PM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 09:59 PM IST
सार

पाकिस्तानी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या के अलावा दिल्ली में 5477 विदेशी गैर-कानूनी रूप से रह रहे हैं।

विज्ञापन
900 Pakistanis have been living illegally in Delhi but police do not have their addresses
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी में करीब 900 पाकिस्तानी गैर-कानूनी रूप से रहे रहे हैं, लेकिन पुलिस को इनके ठिकानों की जानकारी नहीं है। इसके अलावा दिल्ली में कितने बांग्लादेशी व रोहिंग्या हैं, ये भी पुलिस को पता नहीं।पाकिस्तानी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या के अलावा दिल्ली में 5477 विदेशी गैर-कानूनी रूप से रह रहे हैं। अब दिल्ली पुलिस जी-20 सम्मेलन की सुरक्षा को देखते हुए गैर-कानूनी रूप से रह रहे विदेशियों का पता करने के लिए कि सर्वे कराएगी। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने पिछले सप्ताह हुई लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में सर्वे कराने के लिए अनुमति दी है। सभी जिलों के डीसीपी सर्वे करेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि बैठक में दिल्ली में गैर-कानूनी रूप से रह रहे विदेशियों को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसमें (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) एफआरआरओ की ओर से दिए गए डाटा को लेकर विचार-विर्मश किया गया। पुलिस को पता नहीं है कि राजधानी में गैर-कानूनी तरीके से पाकिस्तानी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या कहां रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एफआरआरओ की ओर से डाटा दिया जाता है। इसके बाद दिल्ली पुलिस इसका पता लगाती है कि लापता विदेशी कहां रह रहे हैं। स्पेशल ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि ये रूटीन प्रक्रिया है। 

विज्ञापन

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में गैर-कानूनी रूप से रहे रहे विदेशियों का पता लगाकर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। वहीं, सुरक्षा जानकारों का कहना है कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 900 पाकिस्तानी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed