{"_id":"6ab5034bf450aca21208a1bc","slug":"81-artificial-ponds-have-been-constructed-in-delhi-for-ganesh-visarjan-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली में 81 कृत्रिम कुंड: 250 से ज्यादा विसर्जन पात्र भी बनेंगे, सीएम रेखा ने क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली में 81 कृत्रिम कुंड: 250 से ज्यादा विसर्जन पात्र भी बनेंगे, सीएम रेखा ने क्या कहा?
Thu, 24 Sep 2026 04:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:37 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में गणेश विसर्जन के लिए 81 कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं। साथ ही खंडित मूर्तियों, पूजा सामग्री और धार्मिक वस्तुओं के लिए 250 से अधिक विसर्जन पात्र स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गणेश विसर्जन पर दिल्ली सरकार की खास पहल
- फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)
विस्तार
गणेश उत्सव के अवसर पर दिल्ली सरकार ने पूरी दिल्ली में 81 कृत्रिम विसर्जन कुंड बनाए हैं। इनका उद्देश्य श्रद्धा के साथ गणपति विसर्जन कराना और नदियों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी आस्था और नदियों की सुरक्षा आपस में गहराई से जुड़ी हुई है। आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना पूरे साल जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडित मूर्तियों, पवित्र पूजा सामग्री, देवी-देवताओं के वस्त्र और तस्वीरों के लिए दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में 250 से अधिक समर्पित ‘विसर्जन पात्र’ स्थापित कर रही है। इन्हें मंदिरों, स्कूलों और अन्य सुविधाजनक स्थानों के पास रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी इन पवित्र वस्तुओं को श्रद्धा और सम्मान के साथ इन पात्रों में रख सकते हैं। इन वस्तुओं के सम्मानजनक तरीके से पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की होगी।