फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   760 15 year old houses in Dwarka will be strong and safe

डीडीए की रेट्रोफिटिंग परियोजना: द्वारका में 15 साल पुराने 760 घर होंगे मजबूत, 11 सितंबर तक भरे जाएंगे ई-टेंडर

Wed, 10 Sep 2025 10:06 AM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने रेट्रोफिटिंग परियोजना शुरू की है। जिसके तहत द्वारका में 15 साल पुराने 760 घरों को फिर से मजबूत किया जाएगा। पुरानी इमारतों में नई सुविधाएं और आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। ये परियोजना कम आय वालों के लिए है।

विज्ञापन
760 15 year old houses in Dwarka will be strong and safe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
loader

विस्तार

द्वारका सेक्टर-14 में 15 साल पुराने 760 एलआईजी (कम आय वर्ग वाले) घरों को मजबूत और सुरक्षित बनाने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण ने रेट्रोफिटिंग परियोजना शुरू की है। प्रोजेक्ट में पुरानी इमारतों में नई सुविधाएं और आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इससे हजारों निवासियों को बेहतर और सुरक्षित रहन-सहन का अनुभव मिलेगा। 

विज्ञापन


यह परियोजना उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा है, जो कई साल पुराने फ्लैट्स में रहते हैं। रेट्रोफिटिंग से फ्लैट्स मजबूत होंगे और भूकंप या अन्य जोखिमों से सुरक्षित रखेंगे। इसके लिए ई-टेंडर 11 सितंबर तक भरे जाएंगे। अगले दिन ही टेंडर खुलेंगे और तुरंत काम शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर डीडीए 10.7 करोड़ रुपये खर्च करेगा और 210 दिनों में इसको पूरा करने की समय सीमा तय की गई है।

विज्ञापन

अनुभवी एजेंसी को ही मिलेगी काम की जिम्मेदारी
द्वारका प्रोजेक्ट डिवीजन-5 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की ओर से जारी टेंडर में साफ किया गया है कि डीडीए के अप्रूव्ड और पात्र ठेकेदारों को ही टेंडर दिया जाएगा। टेंडर बिड में वही ठेकेदार शामिल हो पाएंगे जिन्होंने डीडीए के कांट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन बोर्ड (सीआरबी) में रजिस्ट्रेशन कराया होगा।

2010 में आवंटित किए गए थे फ्लैट्स
डीडीए ने द्वारका हाउसिंग प्रोजेक्ट डिवीजन-5 के तहत 2010 में 760 एलआईजी फ्लैट्स आवंटित किए थे। यह द्वारका सेक्टर-14 के पॉकेट-3 में स्थित हैं। साल पुराने ये फ्लैट्स पुराने डिजाइन से बनाए गए हैं। पुराने कॉलम, बीम और स्लैब में दरारों या कमजोरी की जांच कर इन्हें ठीक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कार्बन फाइबर रैपिंग, स्टील जैकेटिंग का उपयोग हो सकता है। शीयर वॉल या ब्रेसिंग से सिस्मिक रेट्रोफिटिंग की जाएगी। 

विज्ञापन

छतों, दीवारों और बालकाेनियों में रिसाव को रोकने के लिए वाटरप्रूफिंग कोटिंग, टूटी दीवारों का नया प्लास्टर, पुराने दरवाजे और खिड़कियों को बदला जाएगा। पुरानी पानी की पाइपलाइनों को पीवीसी पाइप्स से बदला जाएगा। पुरानी लिफ्ट, सीढ़ियों की मरम्मत, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम जैसे कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने की तैयारी है। इस प्रोजेक्ट के की कुल अनुमानित लागत 10,70,01,016 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed