फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   75 year old woman beats up a criminal who was running away after snatching a chain in Delhi

दबंग दादी ने बदमाश किए चित: सोने की चेन लेकर भाग रहे गुंडे के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने छुड़ाए छक्के, पहुंचे हवालात

Thu, 29 Aug 2024 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

घटना जनकपुरी इलाके की है। वारदात उस समय हुई जब बुजुर्ग घर के बाहर पति का इंतजार कर रही थीं। लेकिन महिला की हिम्मत के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए।

विज्ञापन
75 year old woman beats up a criminal who was running away after snatching a chain in Delhi
- फोटो : freepik

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की हिम्मत के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। बदमाश बुजुर्ग के गले से सोने की चेन झपटने की गलती कर बैठे। बस फिर क्या था। बुजुर्ग महिला शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागीं। महिला को भागते देखकर आसपास मौजूद लोग एकदम हरकत में आए और एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। बाद में पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश की पहचान सागरपुर निवासी रविन्द्र पासवान (42) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना 26 अगस्त की है। बुजुर्ग महिला लगनावांग परिवार के साथ जनकपुरी इलाके में रहती हैं। वह मूलरूप से उत्तर-पूर्व के मिजोरम की रहने वाली हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त की दोपहर वह आंखों का इलाज करवाने के लिए घर से अस्पताल जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह अपने घर के बाहर पति के आने का इंतजार कर रही थीं। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक वहां आए। एक युवक बाइक से उतरकर दौड़का उनके पास आया। पास आने पर वह सोने की चेन खींचने लगा। विरोध करने पर उसने महिला को धक्का दे दिया और चेन तोड़कर भागने लगा।

विज्ञापन

भागते बदमाश को देखते ही पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास मौजूद लोग भाग रहे बदमाश के पीछे भागे और चेन तोड़कर भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। अपने साथी के पकड़े जाने पर हेलमेट लगाकर बाइक पर सवार बदमाश वहां से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया।

तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से सोने की चेन मिल गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथी के नाम अब्दुल श्मशाद बताया है। वह पालम के साद नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन बदमाश अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed