फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7 year old patient dies in an ambulance due to 10-km long traffic jam in noida

ट्रैफिक जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्चे ने तोड़ा दम, फिर भी सड़क से नहीं हटे प्रदर्शनकारी

Sun, 21 May 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 21 May 2017 02:58 PM IST
सार

एक्सप्रेसवे पर जाम में फंसी एंबुलेस, बच्चे की मौत
-फ्लैट पर कब्जा न मिलने पर खरीदारों ने रोका था रास्ता 
-फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर से एम्स ले जाया जा रहा था बच्चा
-जाम में फंसने की वजह से खत्म हो गई थी ऑक्सीजन


अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। 

विज्ञापन
7 year old patient dies in an ambulance due to 10-km long traffic jam in noida

विस्तार

जेपी बिल्डर के फ्लैट खरीदारों द्वारा शनिवार शाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगाए गए जाम में एंबुलेंस के फंसने से बीमार बच्चे की मौत हो गई। दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे को फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर से एम्स लाया जा रहा था।

विज्ञापन


एंबुलेंस लगभग 45 मिनट तक जाम में फंसी रही, जिससे उसमें ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने जाम लगाने वाले खरीदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि बच्चे के परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


बच्चे की मौत की पुष्टि होने पर एफआईआर में इस तथ्य को भी शामिल किया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे जेपी विस टाउन में फ्लैट बुक कराने वाले खरीदारों ने कब्जा न मिलने पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीदारों ने लगभग एक घंटे तक एक्सप्रेसवे जाम रखा। इस दौरान करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर एक्सप्रेसवे समेत चार थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई।

करीब 45 जाम में फंसी रही एंबुलेंस

7 year old patient dies in an ambulance due to 10-km long traffic jam in noida

पुलिस ने खरीदारों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य हो सका। बताया गया है कि इसी जाम में एक निजी एंबुलेंस करीब 45 मिनट तक फंसी रही।

फिरोजाबाद निवासी अर्जुन कुमार अपने नौ वर्षीय बेटे लवकुश को एंबुलेंस में लेकर एम्स जा रहे थे। दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चे का इलाज फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे ऑक्सीजन लगाकर एम्स रेफर किया गया था।

एंबुलेंस के ड्राइवर सोनू ने बताया कि नोएडा पहुंचने पर एंबुलेंस जाम में फंस गई। बहुत देर तक जाम में फंसे रहने के कारण एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इससे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी थी। जब उसे एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पिता शव लेकर लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed